Instagram Par Group Kaise Banaye?

Instagram Par Group Kaise Banaye – नमस्कार दोस्तो हमारे आज के इस नए लेख में अपका स्वागत है आज हर कोई स्मार्टफोन का इस्तेमाल करता है और लगभग हर स्मार्टफोन यूजर किसी ना किसी सोशल मीडिया का भी यूज करता है।  

जिसमें फेसबुक सोशल ऐप सबसे आगे आता है उसके बाद लोगो द्वारा Instagram ऐप का भी सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है इंस्टाग्राम एक फोटो, वीडियो शेयर किए जाने वाला सोशल मीडिया एप है।

लेकिन क्या आपको पता है अब आप इंस्टाग्राम पर भी ग्रुप बना कर एक दूसरे फ्रेंड्स से बात कर सकते है उन्हें इंस्टाग्राम के फोटो, वीडियो एक साथ सभी को भेज सकते है इंस्टाग्राम ग्रुप के कई अनेक फायदे है जिन्हें हम इस लेख में बात करेंगे।

इंस्टाग्राम ग्रुप से पहले आपने फेसबुक ग्रुप, मैसेंजर ग्रुप और वॉट्सएप ग्रुप के बारे में सुना होगा या हो सकता इन सभी ग्रुप में आप शामिल हो। लेकिन इंस्टाग्राम ग्रुप कुछ मामले में इन सभी ग्रुप से अलग है और कुछ मामले में सबसे अलग है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

अगर आप भी इंस्टाग्राम पर ग्रुप बनाना चाहते है और अपने दोस्तो या फैमिली मेंबर को इंस्टाग्राम ग्रुप में जोड़ना चाहते है तो उसके लिए आपके पास एक इंस्टाग्राम अकाउंट होना जरूरी है तो चलिए जानते हैं Instagram Me Group Kaise Banaye.

Instagram Par Group Kaise Banaye

जैसा कि आप सभी जानते है फेसबुक में ग्रुप और वॉट्सएप में ग्रुप बनता है जहां लोगो द्वारा आपस में पर्सनल बात करते है एक दूसरे को फोटो, वीडियो शेयर करते जिन्हें सिर्फ ग्रुप में सामिल मेंबर ही देख सकते है कोई और अन्य ग्रुप के बाहर का व्यक्ति नहीं देख सकता।

Instagram Par Group Kaise Banaye?

उसी तरह इंस्टाग्राम ग्रुप भी काम करता है यहां सिर्फ इंस्टाग्राम इस्तेमाल कर रहे अपने दोस्तो, रिस्तेदारो को ग्रुप में शामिल कर सकते है और आपस में पर्सनल कॉन्टेंट साझा कर पाएंगे। लेकिन इंस्टाग्राम पर कोई भी ग्रुप मेंबर ग्रुप का नाम और प्रोफ़ाइल पिक्चर बदल सकता।

इंस्टाग्राम ग्रुप क्या है?

बाकी सोशल मीडिया ऐप के ग्रुप की तरह ही इंस्टाग्राम में ग्रुप बानाने का फीचर दिया गया है इंस्टाग्राम ग्रुप बाकी सभी ग्रुप जैसे फेसबुक या वॉट्सएप ग्रुप सी जरा हटके होता है और इंस्टाग्राम ग्रुप के फीचर भी सबसे अलग होते है।

इंस्टाग्राम ग्रुप की खाश बात यह है कि इस ग्रुप का कोई भी एडमिन नहीं होता ग्रुप के सभी मेंबर वह फीचर इस्तेमाल कर सकते है जो बकिओ ग्रुप के एडमिन कर सकते है ओर इस ग्रुप में आपको कुछ लिमिटेशन भी मिलते है जिसके बारे में आगे बात करेंगे।

अगर आपको भी इंस्टाग्राम पर ग्रुप बनाना नहीं आता है तो हमने आज इस लेख में स्टेप बाय स्टेप जानकारी बताई है जिससे जान पाएंगे Instagram Par Group Kaise Banate Hain, अगर आप फेसबुक मैसेंजर ऐप में ग्रुप बनाना चाहते है तो इसके बारे में भी अपने पिछले लेख में बताया है।

लिंक पर क्लिक करके जान सकते है फेसबुक मैसेंजर में ग्रुप कैसे बनाए, यह ग्रुप भी काफी हद तक इंस्टाग्राम ग्रुप से मैच करता है और दोनों में एक ही जैसे कुछ फीचर्स दिए गए हैं।

Instagram Par Group Kaise Banate Hain स्टेप बाय स्टेप जानकारी

स्टेप 1. सबसे पहले अपने इंस्टाग्राम ऐप को गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से लेटेस्ट वजन में अपडेट कर ले।

स्टेप 2. अब अपना इंस्टाग्राम ऐप खोले ऊपर Message का आइकन होगा उसे क्लिक करे या इंस्टाग्राम के होम पेज में बाए तरह स्वाइप करें।

स्टेप 3. Direct Message का सेक्शन खुल जाएगा यहां आपको ऊपर प्लस + के आइकन पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 4. प्लस + के आइकन पर क्लिक करते ही आपके इंस्टाग्राम फ्रेंड के लिस्ट आ जाएंगे। जिस भी इंस्टाग्राम फ्रेंड को ग्रुप में जोड़ने चाहते है उनके नाम के आगे Circle पर क्लिक करें।

instagram me group kaise banaye

अगर आप ऐसे इंस्टाग्राम यूजर को अपने ग्रुप में जोड़ना चाहते है जो आपका फ्रेड या फॉलोअर नहीं है या उसे नहीं जानते है लेकिन फिर भी उसे इंस्टाग्राम ग्रुप में शामिल कर सकते इसके लिए आपको उपर सर्च बार में उसकी इंस्टाग्राम आईडी डाली होगी और उसे भी ग्रुप में Add कर पाएंगे।

स्टेप 5. इंस्टाग्राम ग्रुप में अपने दोस्तो, रिस्तेदारो को शामिल करने के बाद ऊपर दिए Chat ऑप्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 6. इंस्टाग्राम ग्रुप बन जाएगा Hi का लिख कर मैसेज करे आपके सभी इंस्टाग्राम ग्रुप में शामिल दोस्तो के पास चला जाएगा।

इन सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से आप भी Instagram Group बना पाएंगे और अपने दोस्तो को जोड़ पाएंगे और अब आप ग्रुप में सबको एक साथ पर्सनल फोटो, वीडियो भेज सकते है आपस में चैट कर सकते है।

इंस्टाग्राम ग्रुप का नाम और प्रोफाइल कैसे बदले 

जब आप इंस्टाग्राम पर ग्रुप बनाते है तो ग्रुप का कोई भी या प्रोफाइल या नाम नहीं होता By डिफ़ॉल्ट ग्रुप के नाम पर इंस्टाग्राम ग्रुप मेंबर के नाम और उनके ही प्रोफाइल पिक्चर दीखते है लेकिन इंस्टाग्राम हमें ग्रुप का नाम और प्रोफाइल पिक्चर बदलने का मौका देता है। 

instagram par group kaise banate hain

यह सभी काम आपको ग्रुप बनाने के बाद करना पड़ता है बाकियो के तरह इंस्टाग्राम ग्रुप का नाम और प्रोफाइल ग्रुप बनाने के दौरान नहीं सेट कर पाएंगे तो चलिए जानते है इंस्टा ग्रुप का नाम और प्रोफाइल पिक्चर कैसे चेंज करें।

ग्रुप का नाम बदलने के लिए सबसे पहले आपको ग्रुप खोलना होगा ऊपर Name This Group का ऑप्शन होगा क्लिक करें और ग्रुप का नाम सेट करें। या ग्रुप में See Group Members पर क्लिक करें यहाँ Chat Settings के निचे ग्रुप मेंबर के नाम लिखे होंगे उन्हें मिटा कर ग्रुप का नाम दर्ज करे ग्रुप का नाम बदल जायेगा। 

अब बात करते है इंस्टाग्राम ग्रुप के प्रोफाइल पिक्चर सेट कैसे करें, इसके लिए आपको फिर से इंस्टा ग्रुप खोलना होगा See All Members पर क्लिक करें यहाँ Change Group Photo का ऑप्शन होगा क्लिक करें, फोटो क्लिक करके ग्रुप प्रोफाइल सेट कर सकते है या मोबाइल गैलरी में मौजूद फोटो को भी प्रोफाइल पिक्चर सेट कर सकते है।  

इंस्टाग्राम ग्रुप का थीम कैसे बदल सकते है 

क्या आपको पता है जिस तरह फेसबुक मैसेंजर ग्रुप के थीम को बदला जाता था उसी तरह अब आप इंस्टाग्राम के ग्रुप थीम को बदल सकते है इसके लिए आपको अलग से कोई भी थर्ड पार्टी एप्लीकेशन डाउनलोड नहीं करना होगा, इंस्टाग्राम ऐप में ही थीम बदलने का फीचर दिया गया है। 

सबसे पहले अपने इंस्टाग्राम ऐप में अपने ग्रुप को खोले और ग्रुप की सेटिंग खोले यहाँ आपको Theme का ऑप्शन दिखेगा क्लिक करें आपके सामने बहुत सारे Theme के ऑप्शन आ जायेंगे। इनमे आपको जो भी थीम पसंद आ रहा हो उसे सेलेक्ट करके थीम बदल सकते है। 

इंस्टाग्राम ग्रुप में अन्य मेंबर को कैसे जोड़े 

अभी तक हमने जाना Instagram Par Group Kaise Banate Hain और ग्रुप के नाम, प्रोफाइल पिक्चर कैसे बदलते है अब जान लेते है ग्रुप बन जाने के बाद अगर किसी इंस्टाग्राम यूजर को ग्रुप में शामिल करना हो तो कैसे करेंगे। 

या अगर किसी अनजान इंस्टा यूजर को ग्रुप में जोड़ना होगा तो कैसे जोड़ेंगे। इसके लिए इंस्टाग्राम में ग्रुप खोले और ग्रुप की सेटिंग खोले यहाँ आपको निचे Add People का ऑप्शन मिलेगा इस पर क्लिक करके और मेंबर्स को अपने ग्रुप में शामिल कर सकते है। 

जैसे Add People पर क्लिक करें और जिस भी इंस्टाग्राम यूजर या अनजान व्यक्ति को अपने ग्रुप में शामिल करना चाहते है ऊपर सर्च बार में उसका इंस्टाग्राम आईडी सर्च करें उसका इंस्टा प्रोफाइल सामने आ जायेगा और उसके नाम के आगे Circle का निशान होगा क्लिक करें उसे अपने इंस्टाग्राम ग्रुप में शामिल कर सकते है। 

Instagram Group के फीचर्स 

फेसबुक, मैसेंजर, व्हाट्सएप ग्रुप्स के तरह इंस्टाग्राम ग्रुप में भी कई तरह के फीचर दिए गए है जिसमे कुछ फीचर फेसबुक, मैसेंजर, व्हाट्सएप ग्रुप्स से काफी अलग और बेहतरीन है जैसे फेसबुक ग्रुप में लाखो यूज़र्स को जोड़ सकते है वही व्हाट्सएप में लगभग 500 मेंबर और इंस्टाग्राम में सिर्फ 250 लोगो को ग्रुप में जोड़ सकते है। 

  • कुछ लोगो को यह फीचर उतना खास ना लगे लेकिन कुछ लोगो के लिए यह फीचर वरदान साबित हो सकता है हम ऐसा इसलिए कह रहे है क्योंकि कुछ अपने ग्रुप को समाल और पर्सनल रखने के लिए कुछ चंद मेंबर को ही ग्रुप में ऐड़ करते है उन्हें बड़ा ग्रुप पसंद नहीं और उन लोगो का उस ग्रुप में शामिल होना भी अच्छा नहीं लगता।
  • एक बात यह भी की इंस्टाग्राम में ग्रुप बनाने के लिए कम से कम 2 मेंबर का होना जरूरी है और इंस्टाग्राम ग्रुप की खासियत यह है कि बकियो ऐप के ग्रुप की तरह इसमें कोई भी ग्रुप एडमिन नहीं होता कोई भी जब चाहे तब ग्रुप का नाम और प्रोफ़ाइल फोटो बदल सकता है।
  • यहां तक कि कोई भी किसी भी यूजर को इंस्टाग्राम ग्रुप से जोड़ सकता है और किसी इंस्टा यूजर को ग्रुप से हटाना है तो यह वही कर सकता है जिसमे ग्रुप बनाया होगा। 

Invite Links – यह फीचर चालू करने पर कोई भी इंस्टाग्राम ग्रुप में किसी को जोड़ने के लिए डायरेक्ट लिंक भेज सकता हैं। 

Mute Message – अगर ग्रुप में बहुत लोगो है और उनके मैसेज भी बहुत आते है जिससे आप परेशान हो चुके है तब आप Mute Message ऑप्शन को चालू कर सकते है अगर अब कोई भी ग्रुप में मैसेज करेगा तो नोटिफिकेशन नहीं आएगा। 

Mute Mention – मेंशन के बारे में तो आप पहले से जानते होंगे अगर कोई सिर्फ आपको टारगेट करके मैसेज करता है तब उसे मेंशन कहा जाता है लेकिन अगर आप चाहते है आपको कोई मेंशन करे फिर भी कोई आवाज़ या नोटिफिकेशन ना आये तो Mute Mention को चालू कर सकते है। 

Mute Call Notification – ग्रुप मेर अगर हमेशा किसी ना किसी के कॉल आते रहते है और कॉल के नोटिफिकेशन से परेशांन हो जाते है तब Mute Call Notification को बंद कर दे। 

Approval Required to Join – यह फीचर ऑन करने पर कोई भी किसी भी इंस्टाग्राम यूजर को ग्रुप में शामिल करता है तो इसके लिए ग्रुप बनाने वाले का परमिशन लेना होगा।  

इंस्टाग्राम ग्रुप बाकियो ग्रुप से किस प्रकार अलग है 

जैसा की हमने आपको पहले भी बताया है इंस्टाग्राम ग्रुप, फेसबुक ग्रुप और व्हाट्सएप ग्रुप से कुछ मामले में अलग है जैसे इंस्टाग्राम में हमें ग्रुप मेंबर जोड़ने के लिए कुछ लिमिट नंबर ही मिलते है जबकि फेसबुक में लाखो और व्हाट्सएप में लगभग 500 ग्रुप मेंबर जोड़ सकते है। 

और वही फीचर्स की बात करें तो इंस्टाग्राम में आपको काफी अलग फीचर मिलते है जैसे बाकियो ग्रुप की तरह इंस्टाग्राम ग्रुप में कोई एडमिन नहीं होता कोई भी ग्रुप में किसी को भी जोड़ सकता है ग्रुप का नाम, प्रोफाइल फोटो बदल सकता है लेकिन ग्रुप से किसी को बाहर निकालना सबके हाथ में नहीं होता।    

Instagram Par Group Kaise Hataye और ग्रुप से बाहर कैसे निकले 

हम आपको बता दे अब आप इंस्टाग्राम पर ग्रुप्स को पूरी तरह से डिलीट नहीं कर सकते बस अगर आपने इंस्टाग्राम ग्रुप बनाया है तो किसी भी ग्रुप मेंबर को हटा सकते है और खुद भी ग्रुप से बाहर निकल सकते है। 

  • खुद इंस्टाग्राम ग्रुप से बाहर निकलने के लिए इंस्टाग्राम ग्रुप का सेटिंग्स खोले निचे Leave Chat ऑप्शन पर क्लिक करें आप ग्रुप से बाहर हो जायेंगे यानि दुबारा उस ग्रुप में आप किसी को ना मैसेज कर सकते है ना ही कोई आपको ग्रुप में मैसेज कर पाएंगे। 
instagram par group kaise hataye
  • अगर ग्रुप में किसी मेंबर को निकलना होगा तब भी ग्रुप सेटिंग खोले निचे ग्रुप मेंबर्स दिखेंगे जिसको भी ग्रुप से बहार निकालना चाहते है उसके नाम के बगल में दिए तीन डॉट आइकॉन पर क्लिक करें अब Remove User ऑप्शन पर क्लिक करें। 
instagram par group kaise hataye
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल 

प्रश्न – इंस्टाग्राम पर ग्रुप कैसे बनाए?

उत्तर – इसके लिए आपको इंस्टाग्राम के मैसेज सेक्शन में जाकर + आइकॉन पर क्लिक करना होगा। 

प्रश्न – इंस्टाग्राम ग्रुप में अगर कोई प्राइवेट अकाउंट है तब क्या होगा?

उत्तर – अगर इंस्टाग्राम ग्रुप में कोई प्राइवेट अकाउंट वाला यूजर मैसेज करता है तो अगर आपने उसे फॉलो नहीं किया होगा तब उसके फोटो, वीडियो नहीं दिखाई देंगे।

प्रश्न – इंस्टाग्राम पर अपने दोस्तों को कैसे जोड़े?

उत्तर –  इंस्टाग्राम पर अपने दोस्तों को जोड़ने के लिए एक नया ग्रुप + आइकॉन पर क्लिक करके बनाना होगा। 

प्रश्न – इंस्टाग्राम पर कितने ग्रुप्स बनाया जा सकता है?

उत्तर – इंस्टाग्राम पर कितने भी ग्रुप्स बनाये जा सकते है। 

प्रश्न – इंस्टाग्राम ग्रुप में कितने मेंबर जोड़ सकते है?

उत्तर – इंस्टाग्राम ग्रुप में 250 मेंबर्स को जोड़ा जा सकता है। 

प्रश्न – इंस्टाग्राम में ग्रुप कैसे छोड़े?

उत्तर – ग्रुप छोड़ने के लिए बस आपको Leave Chat पर क्लिक करना होगा। 

इन्हे भी पढ़े 

अंतिम शब्द 

उम्मीद करता हु मेरा यह लेख पढ़ कर अब आप जान गए होंगे Instagram Par Group Kaise Banaye? और Instagram Par Group Kaise Hataye, Instagram Par Group Kaise Banate Hain, अगर आपको इंस्टाग्राम में ग्रुप बनाने में अभी भी कोई दिक्कत आता है तो निचे कमेंट करके अपने सवाल पूछ सकते है जल्द से जल्द आपके सवालों का जवाब दिया जायेगा। 

मेरा यह लेख आपके मदद आया तो अपने इंस्टाग्राम यूजर दोस्तों, रिश्तेदारों के साथ भी साझा करे। इसी तरह की अन्य जानकारी मोबाइल ट्रिक्स, ऐप ट्रिक्स जानने के लिए हमारे ब्लॉग infotechindi.com को फॉलो करें और सबसे पहले तकनीकी खबर पाने के लिए हमें टेलीग्राम, इंस्टाग्राम, फेसबुक पर भी फॉलो करें आपका धन्यवाद। 

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now