बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया यानी BGMI, 28 जुलाई की शाम से गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से हटा दिया गया है।
भारत सरकार ने आईटी Law के कानून के तहत BGMI को बैन कर दिया है।
IT Law की धारा 69A भारत को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए किसी भी कंटेंट को ब्लॉक करने की इज़ाज़त देता है।
PUBG मोबाइल के बैन होने के बाद BGMI को क्राफ़्टन डेवलपर द्वारा पिछले साल वापस लाया गया था।
हालाँकि दोनों ही गेन खेलने में एक जैसे थे लेकिन दोनों के नाम अलग अलग है।
PUBG को चाइना डाटा भेजने के तहत बैन किया गया था।
लेकिन अब BGMI का चीन से कोई नाता नहीं है फिर भी गेम बैन कर दिया गया है।
हालाँकि BGMI अभी भी आपके स्मार्टफोन में इनस्टॉल है तो खेल सकेंगे।
लेकिन कब गेम सर्वर बंद कर दिया जाये कहा नहीं जा सकता।
ना ही आप BGMI गेम प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते है।
BGMI गेम बैन पर कुछ गेमर परेशान होकर कई Memes शेयर कर रहे है।