मोबाइल में छुपे हुए Hidden App को कैसे देखें और Unhide कैसे करें?

मोबाइल में अलग अलग कामों को करने के लिए अलग अलग ऐप दी जाती है। अक्सर मोबाइल यूजर किसी जरुरी ऐप को छुपाने के लिए उस ऐप को हाइड कर देते है।

हाइड ऐप्स को देखने के लिए hidden apps के बारे में जानकारी होना बहुत ज्यादा जरुरी है। अगर आपको hide app ko unhide kaise kare के बारे में पता नहीं है तो आप हाइड ऐप्स को अनहाइड नहीं कर सकते है। 

Hidden app ko kaise dekhe? 

बाजार में आपको अलग अलग कंपनियों के मोबाइल फोन देखने को मिलते है। प्रत्येक फोन में अलग अलग तरह के फीचर्स देखने को मिलती है, ऐसी स्थिति में हाइड ऐप को अनहाइड करने के लिए अलग अलग तरीके होते है।

hidden app ko kaise dekhe

चलिए अब हम आपको अलग अलग कंपनियों के फोन में ऐप्स को अनहाइड करने का तरीका बताने जा रहे है। आप अपने फोन के अनुसार नीचे बताए जा रहे तरीके को अपनाकर आसानी से हिडन ऐप को अनहाइड कर सकते है   

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

सैमसंग फोन में हाइड ऐप को अनहाइड कैसे करें

सैमसंग फोन में कंपनी ने ऐप को हाइड और अनहाइड करने का बेहद आसान तरीका दिया है। नीचे बताए जा रहे तरीके से आप आसानी से किसी भी ऐप को हाइड या अनहाइड कर सकते है। 

  • सैमसंग फोन में ऐप को अनहाइड करने के लिए फोन की होम स्क्रीन पर पिंच करें। 
  • पिंच करने के बाद आपके सामने कई सारे ऑप्शन ओपन हो जाएंगे। उन ऑप्शंस में से आपको होम स्क्रीन के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद आपको हाइड ऐप्स के ऑप्शन पर क्लिक करना है। क्लिक करने के बाद आपको सबसे पहले हिडन ऐप्स दिखाई देंगी। 
  • जिस ऐप को आप अनहाइड करना चाहते है उस ऐप पर शो हो रहे क्रॉस के निशान पर क्लिक कर दें। क्रॉस पर क्लिक करने के बाद आप देखेंगे हिडन ऐप अनहाइड हो जाती है। 

वीवो फोन में हाइड ऐप को अनहाइड कैसे करें

अगर आपके पास वीवो कंपनी का एंड्राइड फोन है और आप अपने वीवो फोन में हिडन ऐप को देखना चाहते है तो नीचे बताए जा रहे स्टेप्स को फॉलो करें  

  • वीवो फोन में हिडन ऐप को देखने के लिए सबसे पहले फोन में मौजूद सेटिंग के ऑप्शन को ओपन कर लें। सेटिंग ओपन करने के बाद आपको कई सारे ऑप्शन दिखाई देंगे।
  • आपको Security के ऑप्शन पर क्लिक करना है, Security के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको Privacy & App Encryption के ऑप्शन पर क्लिक करना है। क्लिक करने के बाद आपको पासवर्ड डालना है। 
  • पासवर्ड डालने के बाद App Encryption के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने सभी ऐप शो हो जाएंगी। 
  • जिस ऐप को आप अनहाइड करना चाहते है उस पर टिक लगा दें। बस ऐप अनहाइड हो गई है।

Oppo Mobile में हाइड ऐप को अनहाइड कैसे करें

ओप्पो फोन में हाइड ऐप को देखने के लिए या अनहाइड करने के लिए आपको नीचे बताए जा रहे तरीके को अपनाना होगा  

  • ओप्पो फोन में हाइड ऐप देखने के लिए सबसे पहले फोन में कॉल डायलर के ऑप्शन को ओपन कर लें।
  • उसके बाद आपने ऐप को हाइड करने के लिए जो पासवर्ड रखा है उस नंबर को कॉल डायलर में टाइप करके कॉल करें।
  • उसके बाद सामने हाइड की हुई ऐप ओपन हो जाएगी। अगर आप उस ऐप को अनहाइड करना चाहते है तो ऐप पर क्लिक कर दें।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने अनहाइड का ऑप्शन दिखाई देगा। अनहाइड के ऑप्शन को ओके कर दें। बस आपकी ऐप अनहाइड हो गई है। 

Realme में हाइड ऐप को अनहाइड कैसे करें

अगर आपके पास realme का फोन है और आप अपने फोन में हाइड की गई ऐप को देखना चाहते है तो नीचे हम आपको realme फोन में ऐप को अनहाइड करने का तरीका बता रहे है   

  • Realme फोन में ऐप को अनहाइड करने के लिए सबसे पहले फोन के सेटिंग्स को ओपन करें।
  • सेटिंग्स ओपन करने के बाद प्राइवेसी के ऑप्शन पर क्लिक करें। प्राइवेसी ओपन करने के बाद आपको एक बार फिर प्राइवेसी पर क्लिक करें।  
  • उसके बाद आपको Hide ऐप्स के विकल्प पर क्लिक करना है। उसके बाद प्राइवेसी पासवर्ड डालकर ओके करना है।
  • फिर आपके सामने All और Hidden के विकल्प दिखाई देंगे। हाइड पर क्लिक करने के बाद आपके सामने सभी हिडन ऐप शो हो जाएंगी। 
  • हिडन के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने सभी हिडेन ऐप शो हो जाएंगी। – जिस ऐप को आप अनहाइड करना चाहते है, उस ऐप को अनटिक कर दें। बस ऐप अनहाइड हो गई है।

रेडमी फोन में हिडन ऐप को कैसे देखें ?

रेडमी फोन में हिडन ऐप को देखने या अनहाइड करने के लिए आपको नीचे बताए जा तरीके को फॉलो करना होगा 

  1. रेडमी फोन में ऐप को अनहाइड करने के लिए सबसे पाहे आपको सेटिंग्स को ओपन करना होगा।
  2. उसके बाद आपको ऊपर की तरफ टेक्स्ट या सर्च बॉक्स दिखाई देगा। उस बॉक्स में आपको hidden apps लिख कर एंटर करना है। 
  3. हिडेन ऐप्स के विकल्प का चयन करने पर आपको फोन में मौजूद सभी ऐप शो हो जाती है।  
  4. सभी ऐप के आगे आपको टिक करने का बटन दिखाई देगा। जिस ऐप के आगे टिक का बटन ऑन होता है उस ऐप को हाइड किया गया है।
  5. ऐप को अनहाइड करने के लिए बटन को ऑफ कर दें। ऑफ़ करते ही वो ऐप अनहाइड हो आती है।  

यह भी पढ़े

निष्कर्ष

मुझे पूरी उम्मीद है की अब आप यह लेख पढ़ कर जान गए होंगे किसी भी मोबाइल में छुपे हुए ऐप्स को कैसे देखना है या Unhide करना है अगर इस लेख में आपके मोबाइल की सीटिंग नहीं बताई गयी है तो निचे अपने मोबाइल कंपनी का नाम लिखे हम उस पर भी ऐप को Unhide करने का तरीका बता देंगे आपका धन्यवाद।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now