मोबाइल में Third Party ऐप क्या होता है?

शायद ही कोई मोबाइल यूजर हो जिसने कभी ना कभी थर्ड पार्टी ऐप का नाम ना सुना हो, हालाँकि कुछ यूजर को थर्ड पार्टी ऐप के बारे जानकारी होती है। लेकिन Third party app kya hota hai? के बारे में पता नहीं होता है। चलिए अब हम आपको थर्ड पार्टी ऐप के बारे में पूर्ण जानकारी उपलब्ध करा रहे है।

मोबाइल में Third Party ऐप क्या होता है?

मोबाइल यूजर अलग अलग काम को करने के लिए अलग अलग ऐप इंस्टाल करनी पड़ती है। कुछ ऐप ऐसी होती है जिनका कोई ऑफिशियल निर्माता या मालिक नहीं होता है और ना ही इनका कोई ऑफिशियल प्लेटफॉर्म होता है।

Third party app kya hota hai

इस तरह की ऐप को आप सीधे तोर पर डाउनलोड नहीं कर सकते है, हालाँकि कुछ विशेष परिस्थियों में यह प्ले स्टोर पर ही मिल जाती है। आसान भाषा में समझे तो थर्ड पार्टी ऐप ऐसी ऐप होती है जिनका निर्माण डेवलेपर करते है लेकिन इन ऐप का आधिकारिक मालिक नहीं होता है।

थर्ड पार्टी ऐप को डाउनलोड कैसे करते है?

कुछ थर्ड पार्टी ऐप प्ले स्टोर पर उपलब्ध होती है लेकिन अधिकतर थर्ड पार्टी ऐप को अलग से डाउनलोड करना पड़ता है। इस तरह की ऐप को डाउनलोड करने के लिए आपको उस ऐप की APK फाइल डाउनलोड करनी पड़ती है।  

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

थर्ड पार्टी ऐप को इंस्टाल कैसे करें 

अगर आप अपने मोबाइल में थर्ड पार्टी ऐप को इंस्टाल करना चाहते है तो नीचे बताए जा रहे स्टेप्स को फॉलो करें 

  1. सबसे पहले जिस ऐप को इंस्टॉल करना चाहते है उस ऐप की APK फाइल को डाउनलोड कर लें। ऐप इंस्टॉल करनी से पहले फ़ोन की सेटिंग ओपन कर लें।
  2. सेटिंग ओपन करने के बाद आपको सिक्यूरिटी के ऑप्शन पर क्लिक कर दें। सिक्यूरिटी के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको Unknown Source के ऑप्शन पर टिक या अनेबल कर दें।
  3. फिर आपने जिस ऐप को इंस्टाल करना है उस ऐप की APK फाइल को रन करके ऐप को इंस्टाल कर लें।

Third Party Apps क्यों ब्लॉक रहती है?

लगभग सभी Android फोन में ऐप्स को डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर या कंपनी प्ले स्टोर दिया जाता है। प्ले स्टोर में आपको लीगल और फर्स्ट पार्टी ऐप देखने को मिलती है।

आमतौर पर थर्ड पार्टी ऐप को सुरक्षित ऐप के रूप में नहीं जाना जाता है इसीलिए लगभग सभी मोबाइल बनाने वाली कंपनी ऐसी ऐप को Unknown Source App मानती है।  

फोन बनाने वाली सभी कंपनियाँ मोबाइल यूजर के डाटा को सुरक्षित रखने के लिए थर्ड पार्टी ऐप के ऑप्शन को ब्लॉक रखती है।

फोन में इस तरह के ऐप का ऑप्शन ब्लॉक होने की वजह से कोई भी थर्ड पार्टी ऐप को आप सीधे तोर पर इंस्टॉल नहीं कर सकते है। इस तरह की किसी भी ऐप को इंस्टॉल करने के लिए परमिशन देना जरुरी है। 

थर्ड पार्टी ऐप क्यों जरुरी है ?

थर्ड पार्टी ऐप की सबसे बड़ी खासियत यह है की इस तरह की ऐप में आपको कुछ खास फीचर्स देखने को मिलते है। स्पेशल फीचर्स होने की वजह से इस तरह की ऐप का उपयोग किया जाता है।

हालाँकि Third party app को डाउनलोड करना जरुरी नहीं है लेकिन अधिकतर मोबाइल यूजर अपने काम को आसानी से करने के लिए या फीचर्स की वजह से ऐप का इस्तेमाल करते है।

थर्ड पार्टी ऐप का इस्तेमाल करना चाहिए या नहीं ?

आमतौर पर Third party app का इस्तेमाल ना करनी की सलाह दी जाती है, लेकिन जानकारी के अभाव में काफी सारे यूजर थर्ड पार्टी ऐप का इस्तेमाल करते है। जिसकी वजह से यूजर को नुक्सान भी उठाना पड़ जाता है।

थर्ड पार्टी ऐप के फायदे 

चलिए अब हम आपको थर्ड पार्टी ऐप के फायदों के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है 

  • Third party app में कुछ ख़ास फीचर्स देखने को मिलते है, आमतौर पर ऐसे फीचर फर्स्ट पार्टी ऐप में देखने को नहीं मिलते है।
  • आमतौर पर देखा गया है की थर्ड पार्टी ऐप फ्री होती है लेकिन इनके फीचर्स पेड ऐप की तरह होते है।
  • थर्ड पार्टी ऐप की डिजाइनिंग और इंटरफ़ेस काफी सरल और आसान रखा जाता है।

थर्ड पार्टी ऐप के नुक्सान 

ऊपर आपने थर्ड पार्टी ऐप के फायदों के बारे में जाना, अब हम आपको थर्ड पार्टी ऐप के नुकसानों के बारे में बताते है 

  • थर्ड पार्टी ऐप का सबसे बड़ा नुक्सान यह है की इस तरह की ऐप में वायरस देखने को मिलता है। इस तरह की ऐप को जब यूजर डाउनलोड करता है तो ऐप के साथ वायरस भी फोन में आ जाता है।
  • इस तरह की ऐप को इंस्टाल करते समय परमिशन माँगी जाती है परमिशन देने की वजह से कई बार आपके फोन का डाटा भी चोरी हो सकता है।   

यह भी पढ़े 

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now