Pocket: Save. Read. Grow ऐप क्या है? – नमस्कार दोस्तों अक्सर हम सभी लोगो के साथ ऐसा जरूर होता है की जब हम मोबाइल फ़ोन चला रहे होते है तब हमें YouTube में कुछ मज़ेदार वीडियो या ऐसा वीडियो मिल जाता है जिसे हम देखना तो चाहते है लेकिन समय ना होने के कारण नहीं देख पाते।
हम सोचते है यह वीडियो बाद में देख लेंगे लेकिन बाद में याद ही नहीं रहता वह वीडियो कोन सा था या कोई वीडियो देखना है लेकिन अब आपको चिंता करने की जरुरत नहीं है आज हम आपको ऐसे ऐप के बारे में बताने वाले है जिसकी मदद से किसी भी वीडियो को उस ऐप में सेव करके रख सकते है और बाद में देख सकते है।
Pocket: Save. Read. Grow ऐप क्या है?
Pocket: Save. Read. Grow ऐप उन लोगो के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है जो अक्सर अपने मोबाइल फ़ोन में यूट्यूब की वीडियो, इंस्टाग्राम के पोस्ट वीडियो, ट्विटर के ट्वीट वीडियो, गूगल क्रोम ब्राउज़र या किसी भी ब्राउज़र के ब्लॉग या आर्टिकल को पढ़ना देखना चाहते है।
लेकिन समय ना होने के वजह से वीडियो देख या आर्टिकल पढ़ नहीं पाते लेकिन उन्हें वह आर्टिकल लेख ,वीडियो बाद में याद से देखना पढ़ना होता है तो अब आप Pocket: Save. Read. Grow ऐप के इस्तेमाल से वह सभी आर्टिकल पोस्ट, वीडियो सेव कर सकते है।
इसके लिए आपको दुबारा Youtube, Twitter, Instagram, Browser में वह पोस्ट वीडियो दुबारा नहीं ढूंढ़ना होगा बस आपको Pocket: Save. Read. Grow ऐप में उस कंटेंट को शेयर करके सेव करना होगा तो चलिए जानते है Pocket: Save. Read. Grow ऐप कैसे काम करता है।
Pocket: Save. Read. Grow ऐप कैसे काम करता है
जब हम यूट्यूब वीडियो या कोई आर्टिकल पॉकेट ऐप में शेयर करते है तो यह कंटेंट पॉकेट ऐप में सेव हो जाता जिसे आप चाहे तो बाद में डिलीट भी कर सकते है और सेव वीडियो, पोस्ट पढ़ने के लिए कोई दुबारा अन्य ऐप खोलने की जरुरत नहीं होती और एक खास बात यह भी है की अगर कोई आर्टिकल लेख पॉकेट ऐप में शेयर करते है तो आप उस लेख को ऑडियो के रुप में सुन भी सकते है।
स्टेप 1. सबसे पहले Pocket: Save. Read. Grow ऐप को गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से डाउनलोड कर ले कुछ परमिशन मांगा जायेगा तो उसे भी Allow कर दें।
स्टेप 2. अब YouTube ऐप में उस वीडियो को खोले जिसे बाद में देखना चाहते है वीडियो के निचे शेयर का ऑप्शन होगा क्लिक करें और Pocket ऐप में शेयर करें।

हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़े:- | Join Telegram |
ऐसा आप इंस्टाग्राम, ट्विटर, गूगल क्रोम, ब्राउज़र में भी कर सकते है बस आपको उस कंटेंट को पॉकेट ऐप में शेयर करना होगा।
स्टेप 3. Pocket ऐप खोले यहाँ वह सभी वीडियो, आर्टिकल, पोस्ट दिखेंगे जिन्हे आपने शेयर करके सेव किया होगा आप इन पर क्लिक करके वीडियो, आर्टिकल देख पढ़ सकते है।
अंतिम शब्द
उम्मीद करता हु मेरा यह लेख पढ़ कर जान गए होंगे Pocket: Save. Read. Grow ऐप क्या है? और कैसे काम करता है इसी तरह की और ऐप्स रिव्यु, मोबाइल ट्रिक्स, ऐप ट्रिक्स जानने के लिए हमारे ब्लॉग infotechindi को फॉलो करें आपका धन्यवाद।