अपने नाम का गाना बनाने वाला ऐप्स डाउनलोड करें फ्री में!

नए नए गाने तो रोज़ाना हम सुनते ही रहते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आप अपने नाम का गाना भी हो सकता है। कहने सुनने में तो यह बचकाना लग सकता है लेकिन यह सच है। अपने नाम का गाना बनाने वाला ऐप्स की मदद से आप फ्री में गाने बना सकते हैं। 

इन फ्री ऐप्स की मदद से आप न केवल अपने नाम का गाना बना सकते हैं, बल्कि साथ ही साथ गानों को बेहतरीन डीजे सांग का रूप भी दे सकते हैं। आज हम इन सभी नाम से गाना बनाने वाले ऐप्स के बारे में जानेंगे। इसके लिए आपको यह आर्टिकल शुरुआत से लेकर अंत तक पढ़ना होगा। 

सबसे अच्छे अपने नाम का गाना बनाने वाला ऐप्स डाउनलोड

इंटरनेट पर Apne naam ka gana kaise banaen के बारे में एक सर्च करने पर ही आपको अनेकों ही ऐप्स मिल जाते हैं। पर हम केवल उन्हीं ऐप्स के बारे में जानेंगे जो फ्री भी हैं और जिनमें गाने बनाना आसान भी है। तो चलो बारी बारी से इन ऐप्स के बारे में जानते हैं। 

Apne naam ka gana banane wala app

1. Edjing Mix DJ

अपने नाम का गाना बनाने के लिए सबसे बेहतरीन ऐप है Edjing Mix DJ ऐप। इसके रिकॉर्डिंग स्टूडियो की मदद से आप 2 ट्रैक्स को रीमिक्स करते हुए अपना नाम वाला गाना बना सकते हैं। आप चाहें एक बिगिनर हों, या फिर एक प्रोफेशनल एडिटर। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
फ्री है या पेड?Free और Paid दोनों 
ऐप लिंक डाउनलोड 

इसका यूज़र इंटरफ़ेस इतना आसान है कि हर कोई इस ऐप की मदद से अपने नाम का गाना बना सकता है। साथ ही इसके बीटमैचिंग, स्क्रैचिंग और फ़िल्टरिंग जैसे फीचर्स ऐप को और भी शानदार बना देते हैं। फ्री और पेड, दोनों ही वर्शन इस ऐप के उपलब्ध हैं जिनका आप इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Edjing Mix DJ से अपने नाम का गाना कैसे बनाएं?

  1. अपने मोबाईल में सबसे पहले Edjing Mix DJ को ओपन कर लीजिये। 
  2. होमपेज में उस ट्रैक को सेलेक्ट करें जिसपर आप गाना ऐड करना चाहते हैं। 
  3. अब Mic के आइकॉन पर क्लिक करके अपना नाम रिकॉर्ड करें। 
  4. इसमें EQ और FX बटनों का इस्तेमाल करके आप अपने नाम का गाना बना सकते हैं। 

2. WeDJ

अगर आप नए नए अपने नाम का गाना बनाने वाला ऐप्स को सर्च करते रहते हैं तो वी डीजे का नाम आपने जरूर सुना होगा। पायनियर डीजे द्वारा निर्मित वी डीजे ऐप Beginners लोगों के लिए काफी सही है जिसकी मदद से चुटकियों में अपने नाम का डीजे गाना बनाया जा सकता है। 

फ्री है या पेड?Free
ऐप लिंक डाउनलोड 

यह एप्लीकेशन आपको दो चैनल लेआउट प्रदान करती है जिससे आप दो-दो ट्रैक्स को एक साथ चला सकते हैं और उसमें अपना नाम भी ऐड कर सकते हैं। बता दें कि इसमें Built-in tutorial भी दिए गए हैं जिनके साथ नए लोग आसानी से अपने नाम का गाना बनाना सीख सकते हैं। 

WeDJ से अपने नाम का गाना कैसे बनाएं?

  1. अपने मोबाईल में इस ऐप को डाउनलोड करने के बाद इसे ओपन करें। 
  2. नया प्रोजेक्ट बनाकर इसमें अपनी आवाज़ को रिकॉर्ड करें। 
  3. इसके बाद बीट सेलेक्ट करें जो आप शामिल करना चाहते हैं। 
  4. अब दोनों की अच्छी से मिक्सिंग करें। 
  5. इस तरह से आपके नाम का गाना बनकर तैयार हो जाएगा। 

3. Music Maker JAM

इस ऐप के तो नाम से ही ज़ाहिर है कि इसमें आप अपना म्युज़िक बना सकते हैं। म्युज़िक मेकर जैम आपको चार Free Effects प्रदान करता है जिनका इस्तेमाल आप गाने बनाने के लिए कर सकते हैं। हालांकि इसका पेड वर्शन लेकर आप और भी इफेक्ट्स ले सकते हैं। 

फ्री है या पेड?Free
ऐप लिंक डाउनलोड 

साथ ही यह ऐप आपको तरह तरह के लूप्स भी प्रदान करता है जिनमें जिनमें ट्रैप, ईडीएम, रैप, डबस्टेप, हिप-हॉप, हाउस, गेराज, पॉप, और रॉक आदि शामिल हैं। गाना बनाते समय अगर आपको कोई और काम आ गया है तो आप गाने को बाद में वहीं से एडिट कर सकते हैं। इस तरह के फीचर्स के साथ Music Maker JAM बहुत ही पॉपुलर हो चूका है। 

Music Maker JAM से अपने नाम का गाना कैसे बनाएं?

  1. इस प्रक्रिया में आपका सबसे पहला काम है Music Maker JAM को ओपन करना। 
  2. होमपेज में ट्रैप, हिप-हॉप और गेराज आदि जैसे गानों की केटेगरी चुनें।
  3. आपको अब माइक्रोफोन के बटन पर क्लिक करके अपना नाम रिकॉर्ड करना है। 
  4. अपनी एडिटिंग स्किल्स के साथ अब लूप्स को मिलाएं। 
  5. गाना तैयार हो जाने पर आप Music Maker JAM कम्युनिटी के साथ अपना गाना शेयर कर सकते हैं। 

4. FL Studio Mobile

कम्प्यूटर्स के लिए FL Studio एक बहुत ही पॉपुलर सॉफ्टवेयर है। पर अब इसका मोबाईल वर्शन FL Studio Mobile भी लांच कर दिया गया है जिसका यूज़ करके आप अपने नाम का गाना बना सकते हैं। यह वर्चुअल इंस्ट्रूमेंट्स (वीएसटी), ड्रम सैंपलर्स, और इफेक्ट्स का एक कॉम्बो ऐप है। 

फ्री है या पेड?Paid
ऐप लिंक डाउनलोड 

इसके सैंप्लर के साथ आप अपनी खुद की Sounds भी बना सकते हैं जो आपके नाम वाले गाने को और भी आकर्षक बना देंगे। लेकिन आपको जान लेना चाहिए कि यह एक Paid ऐप है और इसके लिए आपको पैसे देने पड़ सकते हैं। 

FL Studio Mobile से अपने नाम का गाना कैसे बनाएं?

  1. अगर आपने FL Studio Mobile डाउनलोड कर लिया है तो इसे ओपन करें। 
  2. अब आपको वर्चुअल इंस्ट्रूमेंट का चयन कर लेना है। 
  3. इसके बाद आपको अपना नाम रिकॉर्ड करना होगा।  
  4. बीट और मेलोडी बनाने के बाद मिक्सिंग करिये। 
  5. अच्छे से गाना बन जाने के बाद आप इसे Export कर सकते हैं। 

5. Cross DJ

अपने नाम का गाना बनाने वाला ऐप्स के बारे में बात चल रही हो और Cross DJ का नाम ना आए, ऐसा तो नामुमकिन है। यह एक बहुत ही पॉपुलर ऐप है जिसमें आप एक साथ दो या इससे ज़्यादा ट्रैक्स की रीमिक्स कर सकते हो। 

फ्री है या पेड?Free और Paid दोनों
ऐप लिंक डाउनलोड 

यह ऐप दो डेक, और एक क्रॉसफ़ेडर, जैसे तरह तरह के फीचर्स के साथ आता है जिससे बिगिनर्स के लिए ऐप का इस्तेमाल करना और भी आसान हो जाता है। इसके साथ ही आप Dropbox और Google Drive से इसमें गानों को इम्पोर्ट कर सकते हैं जिसकी मदद से आप अपने नाम वाले गानों को आसानी से मैनेज कर सकेंगे। 

Cross DJ से अपने नाम का गाना कैसे बनाएं?

  1. Cross DJ को ओपन करने के बाद सबसे पहले लाइब्रेरी में से ट्रैक को ऐड करें। 
  2. इसमें अपने नाम की रिकॉर्डिंग ऐड करें। आप खुद से भी अपना नाम रिकॉर्ड कर सकते हैं। 
  3. अब बीट्स को लोड करके मिक्सिंग और मास्टरिंग करें। 
  4. अच्छे से गाना तैयार हो जाने पर आप उसे Export कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें

अंतिम शब्द

आपको हमारा यह लेख हेल्पफुल लगा तो आगे अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और सोशल मीडिया पर जरूर साझा करें ताकि वे भी अपने या किसी के भी नाम से गाना बना सके और यदि आपको इस लेख से सम्बंधित कुछ पूछना हो तो निचे कमेंट जरूर करें आपका धन्यवाद।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now