App Vault क्या है और App Vault कैसे हटाए?

अगर आप Xiaomi, ओप्पो का मोबाईल इस्तेमाल करते हैं तो अपने फ़ोन में आपने App Vault जरूर देखा होगा जिसके हमें बहुत सारे फीचर्स मिलते हैं। लेकिन काफी सारे लोगों को कम जानकारी के कारण App vault meaning in hindi नहीं मालूम है।

ऐसे ही लोगों की सहायता के लिए हम इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि App Vault Se Kya Hota Hai और जरूरत पड़ने पर इसे अपने फ़ोन से हम कैसे हटा सकते हैं। इसलिए आपको यह आर्टिकल शुरुआत से लेकर अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए।

App Vault क्या है?

अगर आप App Vault Meaning in Hindi के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको बता दें कि यह एक फीचर है जो MIUI ऑपरेटिंग सिस्टम वाले फ़ोन, और कुछ चुनिंदा स्मार्टफोन में उपलब्ध होता है। यह फीचर न्यूज़ आर्टिकल्स, कैलेंडर, नोट्स, पसंदीदा ऐप्स और टूल्स आदि को एक ही जगह पर लाकर आपके काम को और भी आसान बना देता है।

App vault kya hai

App वॉल्ट को आप अपने हिसाब से कस्टमाइज कर सकते है जैसे अगर आप किसी ऐप का अधिकतर इस्तेमाल करते है तो उन ऐप का शॉर्टकट ऐप वॉल्ट से बनाया जा सकता है यही आपको मोबाइल के अधिकतर जानकारी दिख जायेंगे जैसे मोबाइल का रेम क्लियर करना हो या क्रिकेट का स्कोर देखना,

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

ट्रेंडिंग खबरे और डेली टास्क को डायरेक्ट यही से लिख सकते है इसके लिए आपको कही और ऐप को सर्च करने या ढूंढ़ने की जरुरत नहीं पड़ेगी।

जब आप अपने फ़ोन की होमस्क्रीन पर बाईं और स्वाइप करेंगे तो आपको यह App Vault का फीचर मिल जाएगा। यानिकि आप केवल एक स्वाइप के साथ ही अपने पसंदीदा टूल्स तक पहुँच सकते हैं। कुल मिलाकर Xiaomi के इस फीचर को इंफॉर्मेशन का हब भी कहा जा सकता है।

App Vault का क्या काम है?

आसान भाषा में अगर हम समझें कि App Vault Ka Kya Kam Hai तो इसका काम है मोबाईल के सभी महत्वपूर्ण फीचर्स को एक जगह पर उपलब्ध करवाना। इसका इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है। होमस्क्रीन पर से आपको बाईं तरफ स्वाइप करना है और आपको App Vault का फीचर मिल जाएगा।

अब इससे होगा यह कि आप कैलकुलेटर, न्यूज़ अपडेट, क्रिकेट स्कोर और अन्य शॉर्टकट को एक ही जगह पर देख सकेंगे। ऐप वॉल्ट देखता है कि कौनसे फीचर्स का इस्तेमाल आप सबसे ज़्यादा करते हैं और उसके हिसाब से आपको फीचर्स उपलब्ध करवाता है। इससे आपको प्रोडक्टिविटी कई गुना तक बढ़ सकती है।

App vault कैसे हटाए?

अब भले ही App vault वाला यह फीचर लोगों के लिए बहुत ही फायदेमंद है। लेकिन फिर भी काफी सारे लोगों के लिए यह टूल परेशानी का सबब बन सकता है जैसे यहाँ तरह तरह के विज्ञापन और suggestion देखने को मिलते है जो की यूजर एक्सपेरिएंस को ख़राब करता है। इसीलिए अब हम जानेंगे कि App Vault Kaise Hataye.

Step 1. सबसे पहले तो आपको अपने फ़ोन की Settings में चले जाना है।

Step 2. यहां पर आपको तरह तरह के विकल्प उपलब्ध मिलेंगे जहाँ निचे की और स्क्रॉल करने पर Home Screen का ऑप्शन मिलेगा क्लिक करें।

App vault meaning in hindi

Step 3. अब यहाँ (-1 Screen) का ऑप्शन मिलेगा जिस पर क्लिक करने पर App Vault का सेटिंग खुल जायेगा।

Step 4. यहाँ आपको None के ऑप्शन को चुनना है।

App vault kaise hataye

Step 5. बस इस तरह से आप अपने होमस्क्रीन से App vault को हटा सकते हैं।

App Vault के फायदे

Xiaomi यूज़र्स को ऐप वॉल्ट के बहुत सारे फायदे मिलते हैं जिससे यूज़र्स के बहुत सारे समय और मेहनत की बचत होती है। इनमें से हम कुछ प्रमुख फायदों के बारे में जानेंगे जिनके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए:

  • अपनी पसंद के अनुसार आप सुझावों और जानकारियों को बदल सकते हैं।
  • एक स्वाइप में आप अपने पसंदीदा फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं जिससे आपके बहुत सारे समय की बचत होगी।
  • एक जगह पर सारी जानकारी पाकर अपनी Productivity बढ़ा सकते हैं।
  • पसंदीदा स्पोर्ट्स के लाइव स्कोर भी इसी फीचर द्वारा देखे जा सकते हैं।
  • ट्रेंडिंग ख़बरों को पढ़कर देश और दुनिया के साथ जुड़े रह सकते हैं।
  • अगर कोई फीचर पसंद नहीं आता है तो उसे कभी भी हटा सकते है।

ऐप वॉल्ट के फीचर्स

  1. अपने मनपसदींदा या ज्यादा इस्तेमाल करने वाले ऐप या टास्क को ऐप वॉल्ट में जोड़ सकते है।
  2. स्मार्टफोन में किसी भी ऐप को लांच करने या टास्क को एक्सेस करने के लिए आपको मोबाइल में ढूंढ़ने की जरुरत नहीं पड़ेगी डायरेक्ट स्वाइप करके ऐप वॉल्ट से टास्क एक्सेस कर पाएंगे
  3. अगर आपको मौसम की जानकारी, आज की ताज़ा खबर, डेट कैलेंडर सभी को एक साथ देखना है तो ऐप वॉल्ट से किया जा सकता है
  4. ऐप वॉल्ट से ही आप अपने हेल्थ फिटनेस को ट्रैक कर पाएंगे जैसे आज आपने कितने कदम चला है।
  5. ऐप वॉल्ट के फीचर को साइड स्क्रीन के अलावा आप ,मोबाइल के होम स्क्रीन पर भी शॉर्टकट बना कर रख सकते है इससे आपको बार बार स्वाइप करने की जरुरत नहीं पड़ेगी
  6. यहाँ आपको बहुत से Widgets मिल जाते है जिन्हे आप अपने अनुसार एडिट और पसंद ना आने पर रिमूव भी कर पाएंगे।

यह भी पढ़े

अंतिम शब्द

आशा करता हु अब आप सभी जान गए होंगे की Xiaomi, रेडमी, पोको के स्मार्टफोन में App वॉल्ट क्या होता है और किस काम आता है अगर आपको अपने स्मार्टफोन में ऐप वॉल्ट को चालू करने या हटाने में कोई दिक्कत आता है या इस लेख से सम्बन्धित कुछ पूछना हो तो निचे कमेंट करके अपने सवाल पूछ सकते है।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now