Docvault ऐप क्या है सेफ है या नहीं? 

डॉकवॉल्ट ऐप क्या है: प्रत्येक इंसान के लिए डाक्यूमेंट्स काफी महत्त्वपूर्ण होते है लेकिन उन्हें संभाल कर रखना भी एक बहुत बड़ी चुनौती है। लेकिन आज के समय में आप आपने डॉक्युमेंट्स को अपने मोबाइल में सुरक्षित रख सकते है।

आज हम आपको एक ऐसी ऐप के बारे में बताने जा रहे है जिसमे एक बार आप अपने डॉक्युमेंट्स का फोटो खिंच कर या स्कैन करके अपलोड कर दें। उसके बाद आपको जब जरुरत हो आप अपने डाक्यूमेंट्स को डाउनलोड, शेयर और प्रिंट निकाल सकते है। 

आपने कभी ना कभी डॉकवॉल्ट ऐप का नाम जरूर सुना होगा। इस ऐप को आप डिजिटल वॉलेट भी कह सकते है जिसमे आप अपने सभी जरुरी डाक्यूमेंट्स को सुरक्षित रख सकते है।

अगर आपको इस ऐप के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है तो हमारे इस लेख को अंत तक जरूर पड़ें क्योंकि हम अपने इस लेख में Docvault app kya hai और डॉकवॉल्ट के फायदे के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

डॉकवॉल्ट ऐप क्या है?

डॉकवॉल्ट ऐप को आप एक ऐसा डिजिटल डॉक्यूमेंट मैनेजमेंट ऐप कह सकते है जिसमे आप अपने सभी महत्पूर्ण डॉक्यूमेंट्स को सुरक्षित रखने के साथ-साथ शेयर या प्रिंट भी निकलवा सकते है। इस ऐप में आप पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, आधार कार्ड बैंक अकाउंट कार्ड, इंश्योरेंस पॉलिसी और स्कूल या कॉलेज के जरुरी डॉक्यूमेंट्स इत्यादि को सुरक्षित रख सकते है। 

Docvault app kya hai

आसान भाषा में समझे तो डॉकवॉल्ट ऐप की मदद से आपको अपने किसी भी डॉक्यूमेंट की हार्ड कॉपी या डाक्यूमेंट्स को अपने साथ रखने की जरुरत नहीं है। डॉकवॉल्ट ऐप में आपके सभी डाक्यूमेंट्स सुरक्षित रहते है, आप जब चाहे इस ऐप की मदद से अपने डाक्यूमेंट्स को देख सकते है या डाउनलोड कर सकते है या शेयर कर सकते है या प्रिंट आउट निकाल सकते है। 

इस ऐप की मदद से आप दुनिया के किसी भी स्थान से और किसी भी समय अपने डाक्यूमेंट्स को आसानी से एक्सेस कर सकते हैं। इस ऐप का इंटरफ़ेस काफी आसान और सरल रखा गया है, जिससे किसी भी यूजर को इस ऐप का इस्तेमाल करने में परेशानी का सामना ना करना पड़ें। 

Docvault app safe है या नहीं? 

जो यूजर इस ऐप को इस्तेमाल करने का विचार करता है तो यूजर के मन में यह सवाल जरूर आता है कि यह ऐप सुरक्षित है या नहीं? तो हम आपको बता दें की इस ऐप को बनाने वाले डेवलपर ने कुछ जानकारी शेयर की है जिन्हे जानने के बाद आप भी कह सकते है कि यह ऐप सुरक्षित है।

ऐप के डेवलपर के अनुसार इस ऐप का इस्तेमाल करने वाले यूजर का डाटा को कहीं पर भी इकट्ठा या सेव नहीं किया जाता है। वर्तमान में काफी सारी ऐसी ऐप मौजूद है जो अपने डाटा को किसी कंपनी को सेल कर देती है लेकिन Docvault app डेवेलपर की मानें तो ऐप का डाटा किसी भी कंपनी के साथ शेयर नहीं किया जाएगा। आसान भाषा में समझे तो ऐप अपना डाटा थर्ड पार्टी को शेयर नहीं किया जाता है। 

जितने भी यूजर इस एप्लिकेशन का इस्तेमाल करते है उनका डाटा कहीं पर भी सेव नहीं किया जाता है। एप्लिकेशन का डाटा सिर्फ अप्लीकेशन के लिए ही किया जाता है। 

उपरोक्त बातों से हम यह मान सकते है कि यह एप्लिकेशन सेफ है और आप इस ऐप का इस्तेमाल कर सकते है। लेकिन फिर भी हम आपको सलाह देंगे की आप इस ऐप को डाउनलोड करने से पहले या इस्तेमाल करने से पहले कंपनी के द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों को अच्छी तरह से पढ़ लें। 

Docvault ऐप के फीचर्स और फायदे 

Docvault ऐप के लाभ काफी सारे है, चलिए अब हम आपको इस ऐप के फायदों के बारे में बता रहे है।

सभी डॉक्यूमेंट को सुरक्षित रखना 

आमतौर पर सभी इंसानों को अपनी जरुरत के अनुसार डाक्यूमेंट्स को पास में रखना पड़ता है जैसे अगर आप वाहन चला रहे है तो वाहन के कागजात के साथ-साथ आपको अपनी पहचान के प्रूफ भी रखने पड़ते है। लेकिन इस ऐप का इस्तेमाल करने से आपको अपने डाक्यूमेंट्स की हार्ड कॉपी को अपने पास रखने की जरुरत नहीं है। 

कभी भी डाक्यूमेंट्स को एक्सेस करना 

इस ऐप का सबसे बड़ा लाभ यह है कि इस एप्लिकेशन की मदद से आप-आप अपने सभी डॉक्यूमेंट्स को घर या आने किसी भी स्थान पर एक्सेस कर सकते है। 

जरूरत पड़ने पर शेयर कर सकते है 

अगर आपको अपने किसी डाक्यूमेंट्स को अपने किसी परिवार के मेंबर्स के साथ या फ्रेंड्स के साथ या आने किसी इंसान के साथ शेयर करना चाहते है तो आप इस ऐप की मदद से आसानी से अपने डाक्यूमेंट्स को शेयर कर सकते है। 

ऑफलाइन भी डॉक्युमेंट्स एक्सेस 

इस ऐप का एक लाभ यह भी है कि अगर आपके फ़ोन में इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध नहीं है तो ऐसी स्थिति में भी आप बिना इंटरनेट के भी आसानी से अपने डाक्यूमेंट्स एक्सेस कर सकते है। इसके आलावा आप अपने डाक्यूमेंट्स का प्रिंट भी निकाल सकते है। 

स्कैन और अपलोड की सुविधा 

इस ऐप की मदद से आप अपने डाक्यूमेंट्स का फोटो खींच कर या स्कैन करके डॉक्वॉल्ट ऐप में अपलोड कर दें। अपलोड करने के बाद सकें किए हुए या फोटो खींचे हुए डाक्यूमेंट्स सेव हो गए है। 

कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं 

अगर आप इस ऐप का इस्तेमाल करना चाहते है तो इस ऐप का इस्तेमाल करने के लिए आपको किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना है। आप इस ऐप का इस्तेमाल फ्री में कर सकते है। 

ई-सिग्नेचर की सुविधा 

वर्तमान में ई-सिग्नेचर का चलन बहुत ज्यादा हो गया है, इस ऑप्शन की मदद से आप अपने डाक्यूमेंट्स को सेल अटेस्ट कर सकते हैं। अगर आपको ऑनलाइन डाक्यूमेंट्स को अटेस्ट करके भेजना है तो आप ई-सिग्नेचर की मदद से अपने डाक्यूमेंट्स को सेल्फ अटेस्ट करके सेंड कर सकते है। 

डाक्यूमेंट्स को अपने पास रखने की जरुरत नहीं 

इस ऐप का इस्तेमाल करने के बाद आपको अपने डाक्यूमेंट्स को अपने पास रखने की जरुरत नहीं है। जब किसी भी इंसान को अपने डाक्यूमेंट्स को अपने साथ ले जाना होता है तो इंसान के मन में डाक्यूमेंट्स खोने का डर रहता है ऐसे में इस ऐप की मदद से आपके डॉक्युमेंट्स के खोने का डर समाप्त हो जाता है। 

Docvault ऐप डाउनलोड कैसे करें?

अगर आप एक एंड्राइड यूजर है तो Docvault ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते है बस आपको प्ले स्टोर पर सर्च करना होगा Docvault App और जो भी इस नाम से ऐप मिलेगा उसे डाउनलोड करके इनस्टॉल कर सकते है या निचे दिए Download बटन से भी डायरेक्ट ऐप को डाउनलोड कर पाएंगे। 

यह भी पढ़ें

अंतिम शब्द 

हमारा यह पढ़ कर अब आप जान गए होंगे Docvault ऐप क्या है Docvault ऐप के फीचर्स और फायदे, अगर आपको Docvault ऐप के बारे में कोई और जानकारी जानना है तो निचे कमेंट कर सकते है आपका धन्यवाद। 

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now