फेसबुक Messenger Me Group Kaise Banaye

फेसबुक Messenger Me Group Kaise Banaye – नमस्कार दोस्तो हमारे आज के इस नए लेख में आपका स्वागत है क्या आप भी फेसबुक पर अपने दोस्तो से बात करने के लिए फेसबुक मैसेंजर एप का इस्तमाल करते है।

और चाहते है अपने दोस्तो का एक मैसेंजर ग्रुप बनाए जिसमें सभी दोस्त आपस में मस्ती मज़ाक कर सके एक दूसरे को फोटो, वीडियो भेज सकें लेकिन आपको Messenger Par Group Kaise Banate Hai इसकी कोई जानकारी है।

तो अब आप चिंता ना करें क्योंकि आज हम इस  लेख के माध्यम से जानेंगे बहुत ही आसान तरीके से मैसेंजर में ग्रुप कैसे बनाये और मेसैंजर ग्रुप में क्या क्या फीचर्स होते है और इन्हे कैसे इस्तेमाल कर सकते है और Messenger group kaise delete kare

जैसा की आप सभी जानते है आज कल लगभग हम स्मार्टफोन यूज़र्स सोशल मीडिया ऐप का इस्तेमाल करता है और उनमे सबसे ज्यादा लोगो द्वारा फेसबुक यूज़ किया जाता है चाहे कोई फोटो, वीडियो या अपने मन के विचार पोस्ट करना हो। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

या अपने दोस्तों, बड़े बड़े लोगो जैसे अभिनेता, नेता, कंपनी से आपस में जुड़े रहना, उनके बारे में हमेशा अपडेट रहना हो या उनके द्वारा शेयर किये जाने वाले फोटो, वीडियो को लाइक करना और आपस में चैट, कमेंट के माध्यम से बात करना सभी काम फेसबुक में किया जा सकता है। 

इसलिए ज्यादातर लोगो द्वारा फेसबुक का इस्तेमाल किया जाता और फेसबुक ऐप में ही आप खुद का पेज भी बना सकते है इतना ही आप चाहे तो खुद का नया ग्रुप भी बना सकते है और अपने हिसाब से ग्रुप में जिसको जोड़ना चाहते है उसे जोड़ सकते है तो चलिए जानते है Messenger Par Group Kaise Banaye.

Messenger Me Group Kaise Banaye

अगर आप लम्बे समय से फेसबुक का इस्तेमाल कर रहे है तो आपको पता ही होगा फेसबुक ऐप में अलग ग्रुप बनता है और मैसेंजर ऐप में अलग ग्रुप बनता है दोनों का काम एक ही होता है आपस में एक दूसरे से कनेक्ट रहना।

Messenger Me Group Kaise Banaye

हालांकि फेसबुक ग्रुप और मैसेंजर के ग्रुप दोनों के ही अलग अलग फीचर्स दिए गए है और मैसेंजर ऐप का इस्तेमाल तब किया जाता है जब आप फेसबुक एंड्रॉयड या iOS ऐप द्वारा चला रहे हो और किसी से मेसेज, चैट करके बात करना हो।

लेकिन अगर आप फेसबुक का इस्तेमाल कंप्यूटर लैपटॉप में करते है तो किसी से बात करने के लिए अलग से मैसेंजर सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं पड़ती जिस तरह एक स्मार्टफोन में मैसेंजर ऐप इंस्टॉल करना ही होता है।

फेसबुक ग्रुप और मैसेंजर ग्रुप दोनों का काम है आपस में लोगो को कनेक्ट करना लेकिन दोनों के अपने अलग अलग फायदे और फीचर्स है जिसके बारे में हम नीचे डिटेल में बार करेंगे जिससे आप तय कर सकेंगे कि आपको फेसबुक एप में ग्रुप बनाना है या मैसेंजर में।

Messenger Par Group Kaise Banate Hai?

स्टेप 1. अगर आपके स्मार्टफोन में Messenger ऐप नहीं है तो गूगल प्ले स्टोर या एप स्टोर से डाउनलोड कर ले, अगर पहले से ही मैसेंजर ऐप डाउनलोड है तो उसे एक बार लेटेस्ट वर्जन में अपडेट कर ले।

स्टेप 2. अब मैसेंजर एप्लिकेशन खोले उपर दाहिने तरफ पेंसिल ✏️ का निशान होगा क्लिक करें।

स्टेप 3. नया विंडो खुलेगा यहां आप Create a new group ऑप्शन पर क्लिक करके नया ग्रुप बना सकते है।

स्टेप 4. Add Participants का विंडो ओपन होगा यहां आपके कुछ फेसबुक फ्रेंड के लिस्ट आ जाएंगे जिनके नाम के आगे क्लिक करके उन्हें अपने मैसेंजर ग्रुप में शामिल कर सकेंगे और इस लिस्ट में कोई आपका फ्रेंड नहीं दिखाई देता है तो ऊपर search बार में उसका नाम सर्च करके ग्रुप में जोड़ सकते है।

Messenger Par Group Kaise Banate Hai

स्टेप 5. अपने दोस्तो, रिस्तेदारो को ग्रुप में शामिल करने के बाद Next के ऑप्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 6. New Group Chat का विंडो ओपन यहां Group Name (Required) पर क्लिक करके ग्रुप का नाम रख सकते है आप चाहे कुछ भी ग्रुप का नाम चुन सकते है।

Messenger Par Group Kaise Banaye

स्टेप 7. ग्रुप का नाम रखने के बाद ऊपर Create के ऑप्शन पर क्लिक करे ग्रुप बन जाएगा।

अगर आप चाहे तो बाद में कभी भी ग्रुप का नाम बदल सकते है और समय समय पर ग्रुप में और भी अपने फेसबुक फ्रेंड्स को शामिल कर सकेंगे अगर कोई ग्रुप में गलत हरकते करता है तो उसे ग्रुप से बाहर भी निकाल सकते है। 

फेसबुक ग्रुप और मैसेंजर ग्रुप में अंतर् और फायदे 

जैसा की हमने आपको पहले भी बताया था दोनों एक दूसरे से कुछ मामले में बहुत अलग है जैसे फेसबुक ग्रुप में आप फोटो, वीडियो या कोई लिंक डायरेक्ट न्यूज़ फीड में शेयर कर सकते है लेकिन मैसेंजर में बस फोटो वीडियो या कोई लिंक बस ग्रुप में सेंड कर सकते है। 

और फेसबुक ग्रुप में जब आप कोई भी पोस्ट करते है तो सभी ग्रुप मेमेबर्स कमेंट के जरिए आपस में टिप्पड़ी कर सकते है लेकिन मैसेंजर में ऐसा नहीं है फेसबुक ग्रुप का एक ये भी फायदा है की आप कीसी भी यूज़र्स के पोस्ट डायरेक्ट अपने फेसबुक ग्रुप में शेयर कर सकते है मैसेंजर में ऐसा नहीं होता। 

लेकिन मैसेंजर ग्रुप के भी अपने फायदे है जैसा की आप सभी जानते है मैसेंजर का इस्तेमाल बात करने चैट करने के लिए किया जाता है उसी तरह मैसेंजर ग्रुप है यहा भी ग्रुप में जो जो शामिल है सबसे प्प्राइवेट बाते या चैट कर सकता है जबकि फेसबुक ग्रुप में किसी ग्रुप मेंबर से प्राइवेट में बात करने के लिए पर्सनली मैसेज करना होता है। 

और फेसबुक ग्रुप में आप डायरेक्ट सभी ग्रुप मेंबर को एक साथ वीडियो कॉल या वॉइस कॉल नहीं कर पाएंगे हालाँकि Room बनाकर आप वीडियो कॉल पर बात कर सकते है लेकिन मैसेंजर में आप सभी ग्रुप मेंबर्स को एक साथ वीडियो और वॉइस कॉल कर सकते है चैट में बात कर सकते है फोटो, वीडियो, लिंक्स भी भेज सकते है। 

फेसबुक Messenger Group के फीचर्स 

  • सभी ग्रुप मेंबर को एक साथ वीडियो कॉल, वॉइस कॉल और मैसेज भेज सकते है।.
  • कोई भी फोटो, वीडियो, ऑडियो पर्सनली भेज सकते है। 
  • मैसेंजर ग्रुप में लाइव लोकेशन भेजना हो या Poll रखना हो कर सकते है। 
  • ग्रुप का नाम कभी भी बदल सकते है। 
  • मैसेंजर ग्रुप का प्रोफाइल फोटो सेट करना हो या बदलना हो आराम से कर पाएंगे। 
  • Messenger Group के इंटरफ़ेस को अलग अलग थीम में बदल सकते है। 
  • अपने ग्रुप में किसी और को जोड़ना हो तो उसे ऐड कर सकते है साथ ही अपने ग्रुप का Invite Link भी बना कर शेयर कर सकते है। 
  • ग्रुप के नोटिफिकेशन और साउंड को बंद या चालू कर पाएंगे। 
  • अगर किसी ग्रुप मेंबर को ब्लॉक करना हो या उसे ग्रुप से हटाना हो तो Left कर सकते है। 
  • End To End Encrypted चैट भी कर सकेंगे। 
  • अगर आप चाहते है कोई भी आपके इज़ाज़त के बिना ग्रुप में ऐड ना हो पाए तो ऐसा भी किया जा सकता है बस आपको Admin Approval को ऑन करना होगा। 

Messenger Group Kaise Delete Kare

अभी तक हमने जाना Messenger Par Group Kaise Banate है अगर आप अपने मैसेंजर ग्रुप से परेशांन हो गए है या किसी कारण से Messenger ग्रुप डिलीट करना चाहते है ग्रुप से बाहर निकलना चाहते है तो निचे दिए स्टेप्स को पढ़े। 

स्टेप 1. सबसे पहले मैसेंजर ऐप में मैसेंजर ग्रुप को खोले। 

स्टेप 2. ग्रुप में ऊपर (i) आइकॉन पर क्लिक करें। 

Messenger Group Kaise Delete Kare

स्टेप 3. सबसे निचे Leave Group का ऑप्शन होगा क्लिक करें। 

इस तरह आप ग्रुप से बाहर निकल जायेंगे रही बात ग्रुप को हमेशा के लिए डिलीट करने की तो अभी तक ऐसा कोई भी ऑप्शन नहीं दिया गया है सिर्फ आप ग्रुप से बाहर निकल सकते हैं। 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल 

प्रश्न – मैसेंजर ग्रुप कैसे बनाये?

उत्तर – मैसेंजर ग्रुप बनाने के लिए आपको फेसबुक मैसेंजर ऐप इनस्टॉल करना होगा। 

प्रश्न – मैसेंजर ग्रुप का एडमिन कौन है?

उत्तर – इसके लिए आपको ग्रुप मेंबर देखने होंगे जो ग्रुप का एडमिन होगा उसके नाम के निचे Admin लिखा होगा। 

प्रश्न – मैसेंजर ग्रुप में कितने लोगो को ऐड कर सकते है। 

उत्तर – ऐसी कोई भी लिमिट सेट नहीं की गयी है। 

प्रश्न – ग्रुप में गलती से मैसेज भेज देने पर मैसेज डिलीट कैसे करें? 

उत्तर – मैसेज डिलीट करने के लिए मैसेज को Unsend कर सकते है। 

प्रश्न – मैसेंजर ग्रुप से बाहर कैसे निकले? 

उत्तर – मैसेंजर ग्रुप से बहार निकलने के लिए बस आपका Leave Group ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 

इन्हे भी पढ़े 

अंतिम शब्द 

उम्मीद करता हूँ मेरा यह लेख पढ़ कर अब आप जान गए होंगे फेसबुक Messenger Me Group Kaise Banaye और फेसबुक ग्रुप, मैसेंजर ग्रुप में क्या क्या अंतर है अगर आपको मैसेंजर ग्रुप बनाने के कोई दिक्कत आता है तो अपने सवाल निचे कमेंट करके पूछ सकते है जल्द से जल्द आपके सवालों का जवाब दिया जायेगा। 

मेरा यह लेख आपको पसंद आया या कोई मदद हुई तो अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को भी शेयर करें। इसी तरह की जानकारी मोबाइल ट्रिक्स, ऐप ट्रिक्स जानने के लिए हमारे ब्लॉग infotechindi को फॉलो करें और सबसे पहले तकनीकी खबर पाने के लिए हमें टेलीग्राम, इंस्टाग्राम, फेसबुक पर भी फॉलो करें आपका धन्यवाद। 

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now