Indus Appstore क्याँ है और Indus Appstore को कैसे डाउनलोड करे? 

फोनपे ने भारत में गूगल और एप्पल प्ले स्टोर को टक्कर देने के लिए इंडस ऐपस्टोर को 21 फरवरी 2024 में लॉन्च कर दिया है। यह ऐपस्टोर फिलहाल एंड्रॉयड बेस्‍ड फोन के लिए शुरू किया गया है और उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही इस स्टोर को अन्य प्लेटफॉर्म के लिए भी लॉन्च किया जाएगा। 

अगर आपके पास एंड्राइड फोन है और आप इस ऐपस्टोर के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो हमारे इस लेख को अंत तक पढ़ें आज हम अपने इस लेख में आपको Indus App kya hai? और इंडस ऐपस्टोर को डाउनलोड कैसे करें? इत्यादि के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है। 

Indus Appstore क्याँ है?

हाल ही में लॉन्च होने की वजह से अधिकतर लोगों के मन में यह सवाल होता है कि Indus App kya hai? तो हम आपको बता दें की ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म फोनपे ने भारतीय यूजर्स के अनुसार कस्टमाइज करके एक लोकलाइज्ड ऐपस्टोर लॉन्च किया है,

Indus App kya hai

जिसका नाम इंडस ऐपस्टोर है। इस ऐपस्टोर को मुख्य रूप से भारतीय एंड्राइड यूजर्स के लिए ही बनाया गया है। कंपनी ने 23 सितंबर 2023 को अपनी इंडस ऐपस्टोर की घोषणा की थी। फिर इंडस ऐप को 21 फरवरी 2024 को लॉन्च किया गया है। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

कंपनी ने अपनी इस ऐपस्टोर को यूजर के साथ साथ डेवलपर प्लैटफॉर्म के डेवलप करके मार्किट में पेश किया है। इस ऐपस्टोर में ऐप डेवलपर्स अपनी ऐप को आसानी से रजिस्टर करने के बाद अपलोड कर सकते है। फिलहाल इंडस ऐपस्टोर निर्माता कंपनी ने अपनी ऐप को एंड्राइड फोन यूजर के पेश किया है,

अन्य ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए अभी यह ऐप उपलब्ध नहीं है। फोनपे कंपनी की माने तो जब यह ऐपस्टोर लॉन्च होगा तो इस ऐपस्टोर में 200, 000 से भी ज्यादा मोबाइल ऐप मौजूद होंगे। इस ऐपस्टोर में मोबाइल ऐप के साथ साथ हजारो गेम भी मौजूद रहेंगे। 

Indus App को किसने और क्यों लॉन्च किया 

ऊपर आपने जाना की Indus App kya hai? इंडस ऐप को वालमार्ट की स्वामित्व वाली कंपनी फोनपे ने पेश किया है। इसे लॉन्च करने के पीछे का कारण गूगल पर निर्भरता को कम करने के साथ साथ गूगल की मनमानी को रोकना माना जा रहा है।

फिलहाल इस ऐप पर 4 लाख से भी ज्यादा ऐप और गेम मौजूद है। इस ऐपस्टोर की मदद से आप अपने मोबाइल में इस्तेमाल की जाने वाली ऐप के साथ साथ गेम भी डाउनलोड कर सकते है। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें जो भी ऐप डेवलपर अपनी ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर अपलोड करता है उसे अपने प्रॉफिट का 30% देना होता है। कंपनी ने अपने इस ऐपस्टोर को पहले साल बिलकुल फ्री रखा है अर्थात आप अपनी को फ्री में अपलोड कर सकते है।

एक साल तक आपको कोई पैसा नहीं देना है और जो भी प्रॉफिट होगा वह भी केवल आपका होगा। 

Indus App के फीचर्स 

इंडस ऐपस्टोर में काफी सारे फीचर्स देखने को मिलते है, जिनमे से कुछ फीचर्स के बारे में हम आपको नीचे बता रहे है 

  • इस ऐपस्टोर में यूजर को 45 अलग अलग कैटेगरी देखने को मिलेगी, इन सभी कैटेगरी में 3 लाख से अधिक मोबाइल ऐप और गेम्स देखने को मिलते है। आप अपनी जरुरत के अनुसार कैटेगरी में से ऐप या गेम डाउनलोड कर सकते है। 
  • कंपनी ने इंडस ऐपस्टोर को मुख्य रूप से भारत के यूजर के लिए बनाया है इसीलिए इस ऐप का इस्तेमाल अंग्रेजी और हिन्दी के साथ साथ भारत की लगभग 12 क्षेत्रीय भाषाओँ में कर सकते हैं। 
  •  कंपनी ने अपने ऐपस्टोर को पहले साल के लिए फ्री में उपलब्ध कराया है अर्थात कोई भी ऐप डेवलपर अपनी ऐप इस स्टोर में रजिस्टर करके अपलोड क्र सकता है। अपलोड करने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना है। 
  • जो भी डेवलपर इस ऐपस्टोर पर अपनी ऐप अपलोड करता है तो इस स्टोर पर अपलोड ऐप या गेम के लिए किसी भी पेमेंट गेटवे का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • कंपनी ने इंडस ऐपस्टोर के बारे में जानकारी के लिए या किसी भी परेशानी को दूर करने के लिए ईमेल और चैटबॉट की सुविधा उपलब्ध कराई है। आप 24*7 ईमेल या चैट करके अपनी परेशानी का समाधान प्राप्त कर सकते है। 
  • फोन की स्टोरेज को मैनेज करने के लिए भी यह ऐपस्टोर मददगार साबित होगी। 

Indus Appstore कैसे डाउनलोड करें 

इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड नहीं किया जा सकता इसे इंडस ऐपस्टोर की ऑफिसियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते है लेकिन ख्याल रखें की इस ऐपस्टोर का इस्तेमाल केवल एंड्राइड यूजर ही कर सकते है। 

  1. इंडस ऐपस्टोर को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आप अपने मोबाइल में क्रोम या अन्य कोई ब्राउज़र ओपन कर लें। उसके बाद google.com को ओपन कर लें। फिर सर्च बॉक्स में Indus Appstore लिखकर एंटर कर दें। 
  2. फिर आपको इंडस ऐपस्टोर की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.indusappstore.com/ पर क्लिक करना है। क्लिक करने के बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज ओपन हो जाता है। 
  3. होम पेज पर आपको Download Indus Appstore लिखा दिखाई देगा। डाउनलोड पर क्लिक करने के बाद आपके फोन में ऐपस्टोर की APK फाइल डाउनलोड होनी शुरू हो जाएगी। 
  4. डाउनलोड कंप्लीट होने के बाद ऐपस्टोर को फोन में इनस्टॉल करने के लिए APK फाइल पर क्लिक करें। 
  5. क्लिक करने के बाद ऐपस्टोर इनस्टॉल करने के लिए परमिशन देनी होगी, परमिशन के लिए फोन की सेटिंग में जाएँ और Install Unknown Apps के ऑप्शन को सेलेक्ट कर दें। 
  6. सेलेक्ट करने के बाद फोन में ऐपस्टोर इंस्टाल होना शुरू हो जाएगा। महज कुछ सेकंड में ऐपस्टोर आपके फोन में डाउनलोड हो जाता है। 
  7. इंस्टाल होने के बाद इस ऐपस्टोर का इस्तेमाल करने के लिए आपको ऐपस्टोर में रजिस्टर्ड होना बेहद जरुरी है। नीचे हम आपको इंडस ऐपस्टोर में अकाउंट बनाने का तरीका बता रहे है।

Indus Appstore में अकाउंट कैसे बनाये

गूगल प्ले स्टोर की तरह ही इस स्टोर का इस्तेमाल करने के लिए आपको लॉग इन होना जरुरी है। अगर इंडस ऐपस्टोर में आपका अकाउंट नहीं है तो आप इस स्टोर का इस्तेमाल नहीं क्र सकते है। चलिए अब हम आपको इंडस ऐपस्टोर में रजिस्ट्रेशन कैसे करें या इंडस ऐपस्टोर में अकाउंट बनाने का तरीका बताने जा रहे है 

Step 1: इनस्टॉल करने के बाद इंडस ऐपस्टोर को ओपन कर लें। ओपन करने के बाद सबसे पहले आपको भाषा का चयन करना है। आप जिस भाषा में इस ऐप को चाहते है उसे सेलेक्ट करके कंटिन्यू के बटन पर क्लिक कर दें। 

Step 2: क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलता है। जिसमे Login with Phonepe का ऑप्शन मिलेगा। इसमें आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालकर सब्मिट करना है। 

Step 3: मोबाइल नंबर सब्मिट करने के बाद आपके फोन पर एक OTP आता है। OTP वेरिफाई करने के बाद आपके सामने इंडस ऐपस्टोर खुल जाता है। 

Step 4: बस आपका इंडस ऐपस्टोर में अकाउंट बन गया है। 

Indus Appstore से कोई भी ऐप इनस्टॉल कैसे करें? 

अगर आप इंडस ऐपस्टोर से किसी भी ऐप को डाउनलोड करना चाहते है लेकिन आपको ऐप डाउनलोड करने का तरीका पता नहीं है तो परेशान ना हो। अब हम आपको इंडस ऐपस्टोर से किसी भी ऐप को इंस्टाल करने का तरीका बताने जा रहे है। 

  1. इंडस ऐपस्टोर से किसी भी ऐप को इंस्टाल करने के लिए सबसे पहले ऐपस्टोर में लॉग इन कर लें। उसके बाद आपको जिस ऐप को इंस्टाल करना है उस ऐप को स्टोर में दी हुई कैटेगरी के अंदर ढूँढें या स्टोर में दिए हुए सर्च बॉक्स में ऐप का नाम लिखकर कर एंटर कर दें। 
  2. आपको जिस ऐप को इंस्टाल करना है वह ऐप आपके सामने ओपन हो जाती है। ऐप के नाम के सामने लिखे इंस्टाल के बटन पर क्लिक कर दें। क्लिक करने के बाद आपके फोन में ऐप डाउनलोड होने लगती है। 
  3. डाउन लोडिंग पूर्ण होने के बाद डाउनलोड फाइल पर डबल क्लिक कर दें। फोन में ऐप इंस्टाल होनी शुरू हो जाएगी। 
  4. इन्स्टालिंग पूर्ण होने के बाद ऐप का लोगों आपके फोन में क्रिएट हो जाता है। बस ऐप आपके फोन में इंस्टाल हो गई है आप ऐप का इस्तेमाल कर सकते है। 

यह भी पढ़ें

अंतिम शब्द

उम्मीद करता हु हमारा लेख Indus Appstore क्याँ है पढ़ कर अब आप सभी जान गएँ होंगे की PhonePe द्वारा लांच Indus गूगल प्ले स्टोर की ही तरह एक ऐप स्टोर है जहाँ से एंड्राइड फ़ोन में एप्लीकेशन इनस्टॉल किया जा सकता है और यह भी जान गएँ होंगे की Indus App को कैसे डाउनलोड करना है।

अगर आपको Indus Appstore डाउनलोड करने, इनस्टॉल करने, या इंडस Appstore में अकाउंट बनाने में कोई दिक्कत आता है या कोई भी ऐप डाउनलोड करने में कोई दिक्कत आता है तो निचे कमेंट करके अपने सवाल पूछ सकते है आपका धन्यवाद।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now