Quack Quack App क्या है और कैसे काम करता है जाने?

वर्तमान में अधिकतर युवा अपने लिए दोस्त या पार्टनर ऑनलाइन ढूंढ़ना पसंद करते है, इसके लिए वह अलग अलग डेटिंग वेबसाइट या ऐप पर अपना अकॉउंट बना कर पार्टनर ढूँढ़ते है। आज हम आपको एक ऐसी डेटिंग ऐप के बारे में बताने जा रहे है जो स्वदेशी है।

हो सकता है आपने Quack Quack App का नाम सुना हो, लेकिन काफी सारे इंसान ऐसे भी है जिन्होंने क्वेक क्वेक ऐप का नाम तो सुना होता है लेकिन उन्हें Quack quack app kya hai के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती है। अगर आपको भी इस ऐप के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है तो हमारे इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। 

Quack Quack App क्या है?

Quack Quack App के नाम से आपको अंदाजा लग रहा होगा की यह एक प्रकार की ऐप है। काफी सारे लोगों को इस ऐप के बारे में जानकारी होती है और वह इस ऐप का इस्तेमाल करते है।

Quack quack app kya hai

लेकिन जिन्हे इस ऐप का केवल नाम पता होता है वह इस ऐप का इस्तेमाल करने से पहले यह जानना चाहते है कि इस ऐप का इस्तेमाल क्यों किया जाता है। क्वेक क्वेक ऐप को आप स्वदेशी डेटिंग ऐप भी कह सकते है। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Quack Quack App इंडिया की ऐप है या नहीं? 

वर्तमान में आपको बहुत साड़ी डेटिंग वेबसाइट या ऐप देखने को मिल जाएगी, लेकिन अगर हम भारत की डेटिंग वेबसाइट या ऐप की बात करें तो आपको गिनी चुनी ऐप देखने को मिलती है। Quack Quack App की शुरुआत वर्ष 2010 में की गई थी, इस ऐप के संस्थापक का नाम रवि मित्तल है।

शुरुआत में इस ऐप में काफी कम यूजर जुड़ें थे लेकिन लॉक डाउन के समय पर इस ऐप में यूजर का बूम सा आ गया था। लॉक डाउन के बाद से इस ऐप में यूजर की संख्या काफी तेजी से बड़ी है। 

क्वेक क्वेक ऐप किस काम आती है? 

ऊपर आपने जाना की Quack quack app kya hai? अब हम आपको बताते है की यह ऐप किस काम आती है। क्वेक क्वेक ऐप एक डेटिंग ऐप होने की वजह से आप इस ऐप पर अपना दोस्त या पार्टनर सर्च कर सकते है।

हालाँकि यह डेटिंग ऐप फेसबुक या लिंक्डइन की तरह नहीं है, इस ऐप में आपको सबसे पहले प्रोफाइल को लाइक करना होता है उसके बाद उस यूजर से बात करने के लिए आपको पेड सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता है। 

Quack Quack App डाउनलोड कैसे करें

अगर आप क्वेक क्वेक ऐप को डाउनलोड करना चाहते है लेकिन आपको इस क्वेक क्वेक ऐप को डाउनलोड करने का तरीका पता नहीं है तो परेशान ना हो अब हम आपको क्वेक क्वेक ऐप को डाउनलोड करने के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है 

Step 1. क्वेक क्वेक ऐप को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल में प्ले स्टोर को ओपन कर लें। 

Step 2. प्ले स्टोर ओपन करने के बाद आपको प्ले स्टोर के सर्च बॉक्स में Quack Quack लिख कर एंटर करना है। 

Step 3. एंटर करने के बाद आपके सामने क्वेक क्वेक ऐप ओपन हो जाएगी। फिर आपको डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक करना है। क्लिक करने के बाद डाउन लोडिंग शुरू हो जाएगी। 

Step 4. डाउन लोडिंग पूर्ण होने के बाद ऐप को इंस्टाल कर लें। 

Quack Quack App में लॉगिन कैसे करें

क्वेक क्वेक ऐप में लॉग इन करने के लिए आपको नीचे बताए जा रहे स्टेप को फॉलो करें 

  1. इंस्टाल करने के बाद क्वेक क्वेक ऐप को ओपन कर लें। ओपन करने के बाद आपके सामने एक पेज ओपन हो जाएगा जिसमे आपको SIGN UP NOW और LOGIN का ऑप्शन दिखाई देगा। 
  2. अगर आपने पहले से रजिस्ट्रेशन कर रखा है तो आप लॉग इन के ऑप्शन पर क्लिक करके लॉग इन डिटेल्स को भर कर लॉग इन कर लें। वरना लॉगिन करने के लिए सबसे पहले आपको साइन अप के ऑप्शन पर क्लिक कर दें। 
  3. क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नई पेज खुलता है, जिसमे आपको ईमेल आईडी, जेंडर और डेट ऑफ़ बर्थ इत्यादि डिटेल्स भरनी है। सभी डिटेल्स भरने के बाद आपको अपनी एजुकेशन और वर्क प्रोफाइल इत्यादि के बारे में जानकारी भरनी है। 
  4. फिर आपको अपनी प्रोफाइल पिक्स अपलोड करनी है, उसके बाद आप अपने बारे में कुछ शब्द लिखने है। 
  5. फिर आपके फ़ोन पर ओटीपी आता है, ओटीपी वेरिफाई होने के बाद आप क्वेक क्वेक ऐप में लॉगिन हो जाएंगे। 
  6. नेक्स्ट टाइम लॉग इन करने के लिए आपको आपके द्वारा भरी गई आईडी और पासवर्ड को भरना है। 

Quack Quack App कैसे काम करता है

इस ऐप को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आपको इस ऐप में लॉगिन करना होगा। लॉगिन करने के बाद आपका प्रोफाइल पेज ओपन हो जाता है।

लॉग इन होने के बाद यह ऐप अपना काम शुरू कर देती है अर्थात आपने जो डिटेल्स अपनी प्रोफाइल में भरी है, उस डिटेल्स के आधार पर आपके नजदीकी यूजर की प्रोफाइल को शो करना शुरू कर देती है। 

अगर आपको प्रोफाइल पसंद आती है तो आप उसे लाइक कर सकते है और अगर आपको प्रोफाइल पसंद नहीं आती है तो आप उसे स्किप कर सकते है। स्किप करने के बाद आपके सामने नेक्स्ट प्रोफाइल शो हो जाती है।

इसी तरह से आप आपने आस पास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों की प्रोफाइल को लाइक कर सकते है। जिस प्रोफाइल को आप लिखे करते है अगर वह भी आपकी प्रोफाइल को लाइक करते है तो आप आपस में चैट कर सकते है। 

Quack Quack App फ्री है या पेड? 

अगर आप इस ऐप का इस्तेमाल करना चाहते है तो हम आपको बता दें की शुरूआती दौर में यह ऐप फ्री है। आप अपने आस पास रहने वाले लोगों की प्रोफाइल को लाइक कर सकते है।

लेकिन अगर आप किसी भी यूजर से पर्सनल चैट करना चाहते है तो आपको इसके लिए कुछ शुल्क देना होगा। अगर आप पेड सुविधा लेना चाहते है तो इस ऐप आपको तीन विकल्प मिलते है जिनके बारे में हम आपको नीचे जानकारी उपलब्ध करा रहे है 

  • अगर आप मंथली सब्सक्रिप्शन लेना चाहते है तो आपको लगभग 980 रूपये चुकाने होंगे। मंथली सब्सक्रिप्शन लेने के बाद आप पूरे महीने आप नए नए यूजर के साथ चैट कर सकते है। 
  • मंथली के बाद कंपनी ने छमाई या छह महीने का सब्सक्रिप्शन पैक दिया है, अगर आप इस पैक को लेना चाहते है तो आपको इस पैक के लिए 4400 रूपये देने होंगे। 
  • अगर साल भर तक इस ऐप का आनंद लेना चाहते है तो आप कंपनी का सालाना पैक ले सकते है। सालाना पैक लेने के लिए आपको 6400 रूपये देने होंगे।

यह भी पढ़े 

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now